जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामनवमी और हनुमान जयंती पर धारा 144 लागू : पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन
झज्जर 15 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिला झज्जर में रामनवमी और हनुमान जयंती के दौरान शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा जिले में धारा 144 लगा दी गई है। जिसके दौरान अगर कोई रामनवमी पर जुलूस निकलता है तो उससे पहले इसकी परमिशन लेनी अनिवार्य है जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट करते हुए कहा कि बिना अनुमति के कोई भी जुलूस नहीं निकला जाएगा अगर कोई ऐसा करता हुआ मिलता है तो उनके खिलाफ कानून कारवाई की जाएगी जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त झज्जर ने सभी थाना प्रबंधकों चौकी प्रभारियो सीआईए की सभी यूनिट को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि रामनवमी पर किसी भी शरारती तत्वों द्वारा आपसी भाईचारे को खराब करने की कोशिश की जाती है तो उन्हें चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पन्नी नजर होगी। अगर कोई सोशल मीडिया के माध्यम से भी किसी प्रकार की अफवाह फलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। परमिशन लेने पर रामनवमी पर डीजे व लाउडस्पीकर का प्रयोग ध्वनी मानको के आधार किया जा सकता है।