सीलिंग प्लान के तहत बहादुरगढ़ में 45स्थानो पर नाकाबंदी करके झज्जर पुलिस द्वारा की गई संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच
बहादुरगढ़ 14 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की ओर से शनिवार की शाम को सीलिंग प्लान के तहत चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के दिशा निर्देशानुसार जिला में सीलिंग प्लान के तहत विशेष नाकाबंदी की गई। सीलिंग प्लान के तहत 13 अप्रैल की शाम को 6:०० बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक बहादुरगढ़ में विशेष नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। जिला पुलिस बहादुरगढ़ में चिन्हित 45 स्थानों पर नाके लगाए गए जिन पर नियमों की अवेहलना करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। इस अभियान के तहत विशेष तौर पर बहादुरगढ़ क्षेत्र में पुलिस की टीमें पूरी तरह चौकस व सतर्क नजर आई तथा चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रही। सिलिंग प्लान अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा ने स्वयं शहर बहादुरगढ़ व अन्य क्षेत्रों में जाकर पुलिस की कार्य प्रणाली को जांचा तथा शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव व मौजूदा हालात को देखते हुए कड़ी नाकाबंदी कर विशेष रूप से संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की गई। इसके अतिरिक्त चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट लगे व ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर विशेष निगाह रखी गई। चैकिंग के दौरान यातायात नियमों की आवेहला करने वाले वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी घटना दुर्घटना से निपटने को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। पुलिस की मौजूदगी से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है साथ ही सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है।