अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी काबू
वही एक अन्य मामले में हथियार सप्लायर भी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ 14 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया में मुस्तैदी से तैनात थी।उसी दौरान हमारी टीम को गुप्त सूचना मिली कि मोहित निवासी कनौंदा अवैध हथियार लिए हुए खैरपुर मोड पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम मौके पर पहुंची और उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ मे तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की तलाशी ली गई तो उससे एक अवैध हथियार देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ अवैध देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
वही सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम द्वारा बीते दिनों थाना आसौदा के एरिया से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था जिसमें आगामी कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही राजेश कुमार की पुलिस टीम द्वारा हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को भी सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी मांडोठी के तौर पर की गई आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है