लावारिस हालत में घूमते हुए बच्चे को सकुशल किया परिजनों के हवाले

बहादुरगढ़ 14 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

हरियाणा पुलिस का नारा सेवा सुरक्षा सहयोग को सार्थक करते हुए झज्जर पुलिस द्वारा पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा एक नाबालिग बच्चे को उनके परिजनों के हवाले किया। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ प्रबंधक निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि एक नाबालिग बच्चे को जो की बहादुरगढ़ क्षेत्र में लावारिस हालत में घूम रहा था कुछ व्यक्तियों द्वारा उसे थाने में लाया गया था। जिसने बताया कि वह पुट्टी जिला रांची झारखंड का निवासी है और रोहतक में अपनी बहन के पास आया हुआ था जो की आईएमटी चौक रोहतक के पास रहती हैं। उसके जीजा ने उसे अपने किसी परिचित के पास नांगलोई भेज दिया था जो वहां पर रास्ता भटकने के कारण पैदल-पैदल बहादुरगढ़ आ गया और अपनी बहन का पूरा पता बताने में असमर्थ था इसलिए थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक जगवेंद्र की पुलिस टीम द्वारा नाबालिक लड़के को लेकर आईएमटी चौक रोहतक पहुंची जहां पर बच्चे के बताए गए स्थान पर जाकर उसको उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। अपने लड़के को सहकुशल पाकर उसके परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया।