*गेहूं व सरसों के उठान में तेजी लाएं खरीद एजेंसियां: डीसी*
*- खरीदे हुए फसल उत्पाद के उठान की निरंतर निगरानी रखें संबंधित एसडीएम*
*झज्जर, 12 अप्रैल।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि रबी की फसलों की खरीद को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध कर रखे हैं। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को जिले की अनाज मंडियों व परचेज सेंटरों पर गेहूं व सरसों के उठान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा संबंधित एसडीएम को मंडियों में खरीदे हुए फसल उत्पाद के उठान के कार्य की निरंतर निगरानी रखने और उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीसी ने बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वह अनाज मंडियों का दौरा करते हुए चेक करें कि संबंधित खरीद एजेंसी गेहूं व सरसों का उठान सही ढंग से कर रही है या नहीं। यदि कोई एजेंसी उठान कार्य में देरी करती है तो उक्त एजेंसी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा मौसम परिवर्तन का पूर्वानुमान लगाया गया है जिसे देखते हुए अनाज मंडियों में गेहूं व सरसों का उठान समय से किया जाए ताकि बारिश आने पर अनाज को नुकसान ना हो। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसानों को अनाज मंडियों में किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को किसानों की सुविधाओं हेतु निर्देश दिए हैं।