मतदाता अब घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड: एआरओ
 – निर्वाचन आयोग की वेबसाइट वोटर्सडॉटईसीआईडॉटजीओवीडॉट इन पर सुविधा उपलब्ध
बेरी (झज्जर ),11 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा 
एसडीएम एवं 67- बेरी विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी रविंद्र मलिक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन किया गया  हैं। आयोग द्वारा डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरु की है। अगर मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गई है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट वोटरसडॉट इसीआईडॉटजीओवीडॉटइन से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजी लॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है।
सहायक रिटर्निंग  अधिकारी  ने बताया कि ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। वोटर आईडी के  पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजिलॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है।
डिजिटल कार्ड को ऐसे कैरे डाउनलोड
एआरओ ने बताया कि  राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल पर  ईसीआईडाटजीओवीडाटइन पर विजिट करें, नए यूजर को पहले रजिस्टर करना होगा, अब ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें, इसके बाद ई-ईपीआईसी नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर को दर्ज करें, अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तथा इसके बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड का विकल्प सामने होगा। अधिक जानकारी   निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।