अवैध शराब के साथ एक आरोपी काबू आरोपी से 30 पेटी देशी शराब बरामद

बहादुरगढ़ 10 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को अवैध शराब के साथ काबू करने में सफलता हासिल की मामले की जानकारी देते हुए बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के द्वारा शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए थे पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को अवैध देशी शराब की 30 पेटियों के साथ काबू किया गया उन्होंने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी सुपर कैरी गाड़ी में शराब लिए हुए है और निलोठी से होते हुए आसौदा जाएगा जिस गुप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने जसौर खेड़ी रोड केएमपी फ्लाईओवर के नीचे नाकाबंदी करके आने जाने वाले वाहनों पर निगरानी रखनी शुरू कर दी जो मिली सूचना के अनुसार कुछ समय बाद निलोठी की तरफ से एक सुपर कैरी गाड़ी आती हुई दिखाई थी जिसे पुलिस टीम ने चालक सहित मौके पर ही काबू करके गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें अवैध देशी शराब की 15 पेटी बोतल, 11 पेटिया अध्धे व 4 पेटी पव्वे बरामद हुए। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।