झज्जर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

मोस्टवॉन्टेड पैरोल जम्पर अपराधी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

एसएचओ बेरी की टीम ने किया वांछित अपराधी को गिरफ्तार

बेरी

झज्जर पुलिस की एक टीम ने गुप्त सुचना पर कारवाई करते हुऐ जेल से छुट्टी के बाद भगौड़ा, हत्या के मामले में अदालत द्वारा दोषी ठहराए गये एक अति वांछित पैरोल जम्पर अपराधी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया अतिवांछित अपराधी पिछले कई दिनों से पैरोल पर जेल से बाहर आकर फरार चल रहा था। सहायक पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत भूषण आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए अति वांछित पैरोल जंपर अपराधी को थाना प्रबंधक बेरी उपनिरीक्षक सत्यवान की टीम ने थाना बेरी के एरिया से काबू किया। पकड़े गए अति वांछित पेरोल जंपर अपराधी के खिलाफ संगीन किस्म के अनेक अपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की जानकारी देते हुऐ थाना प्रबंधक बेरी उप निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि अपराधों की रोकथाम तथा वांछित अति वांछित पैरोल जंपर अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री राजेश दुग्गल द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए उपरोक्त अति वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है।
उन्होंने बताया कि थाना बेरी की एक पुलिस टीम इलाका में गश्त पर थी। टीम को गुप्त सुचना मिली कि गांव गोच्छी जिला झज्जर निवासी सतबीर उर्फ ढिलू जोकि हत्या के मामले में अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया अपराधी है। जिसे उम्र कैद की सजा हुई थी। वह यमुनानगर जेल से पैरोल की छुट्टी लेकर बाहर आया था। छुट्टी पूरी होने के बाद वह वापिस जेल में ना जाकर फरार हो गया था । वह फिलहाल वह थाना बेरी के एरिया में मौजूद है। जिसके पास अवैध हथियार भी हो सकता है। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ततपरता थाना के एरिया में स्थित बिसान चोक के पास मौका पर पहुंची। पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता से कारवाही करते हुऐ एक व्यक्ति को शक की बिनाह पर काबु किया। मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से दो 315 बोर व एक 32 बोर सहित तीन देशी पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुछताछ में पकड़े गये आरोपी की पहचान सतबीर उर्फ ढिलू पुत्र हरदेव निवासी गांव गोच्छी जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए अति वांछित दोषी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया।
शुक्रवार को थाना बेरी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक बेरी सत्यवान ने बताया कि पकड़े गए वांछित पैरोल जम्पर अपराधी ने प्राथमिक पुछताछ में पैरोल से फरारी तथा अन्य आपराधिक वारदात करने के संबंध में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया पैरोल जंपर दोषी सतबीर ने फरवरी 2003 में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फतेहाबाद निवासी निवासी एक व्यक्ति की हत्या के मामले में चश्मदीद गवाह अमरीक सिंह की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। उपरोक्त वारदात के संबंध में सिरसा में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पकड़े गए पैरोल जंपर दोषी ने अप्रैल 2003 में थाना सिविल लाइन हिसार के एरिया में जेल वार्डन विजय गुलाटी की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन हिसार में दिनांक 07 अप्रैल 2003 को हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। हत्या के उपरोक्त मामले में वर्ष 2017 में माननीय अदालत द्वारा दोषी ठहराते हुऐ उसे (20 वर्ष) उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। सजा के दौरान वह यमुनानगर जेल से 24 अप्रैल 2021 को छह सप्ताह की पैरोल की छुट्टी लेकर जेल से बाहर आया था। छुट्टी पूरी होने के बाद उसे 14 मई 2021 को वापिस जेल में हाजिर होना था। किंतु वह छुट्टी पूरी होने के पश्चात जेल में हाजिर ना होकर फरार हो गया था। तब से वह लगातार पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए अति वांछित दोषी सतबीर ने प्रारंभिक पूछताछ में जेल से बाहर आकर पैरोल से फरारी तथा अन्य अनेक आपराधिक वारदातों के संबंध में खुलासा किया। पकड़े गए दोषी के खिलाफ अलग-अलग थानों में अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं:-
1 दोषी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फरवरी 2003 में जिला फतेहाबाद निवासी एक व्यक्ति की सिरसा के एरिया में हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।
2 दोषी ने अप्रैल 2003 में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना सिविल लाइन हिसार के एरिया में एक जेल वार्डन की हत्या करने के बाद रात को अंजाम दिया था।
3 दोषी ने फरवरी 2003 में अपने साथियों के साथ मिलकर सापला जिला रोहतक के एरिया में हथियारों के बल पर लूटपाट करने की एक वारदात को अंजाम दिया था।
4 दोषी ने सितंबर 2004 में थाना सिटी सोनीपत के एरिया में एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी थी।
5 दोषी ने अक्टूबर 2004 में सोनीपत जेल में हवालात बन्दी के दौरान आत्महत्या करने का प्रयास किया था।
6 दोषी ने दिसंबर 2006 में एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देते हुए फिरौती मांगने की वारदात को अंजाम दिया था। जिस के संबंध में थाना बेरी में अपराधिक मामला दर्ज किया गया था।
7 जनवरी 2008 में अवैध हथियार के साथ पकड़े जाने पर आरोपी के खिलाफ थाना बेरी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
8 अपराधिक मामले में उदघोषित अपराधी घोषित होने के बाद अगस्त 2012 में दोषी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
9 अवैध हथियार के साथ पकड़े जाने पर दोषी के खिलाफ सितम्बर 2014 में शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।
10 जेल से पैरोल पर बाहर आने के पश्चात समय पर वापिस जेल ना जाने पर मई 2021 में दोषी के खिलाफ थाना बेरी में पैरोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
थाना प्रबंधक ने बताया कि अनेक आपराधिक मामलों में अति वांछित पैरोल जंपर दोषी सतबीर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे माननीय अदालत में पेश किया गया। जहां से दोषी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =