पूर्व विधायक चौधरी जिले सिंह जाखड़ ईमानदार जनसेवक थे – ओमप्रकाश बेरी
झज्जर। कोरोना महामारी ने देश व प्रदेश के दिग्गज पुरुषों को लील लिया है जोकि पूरे राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। इसी कड़ी में चौधरी जिले सिंह का मेदांता में कोरोना से निधन हरियाणा के लिए भारी क्षति है। वह समाज सेवा, सादगी, कर्मठता की मिसाल थे। उनका सार्वजनिक तथा राजनीतिक जीवन हमेशा प्रेरणादायी रहा है। यह बात चौधरी जिले सिंह जाखड़ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक ओमप्रकाश बेरी ने कही। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे मिलनसार, मृदुभाषी तथा परोपकारी स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने राजनीति में रहते हुए जनता की सही मायने में नुमाइंदगी की। सन 1991 से 1996 तक मेरे साथ विधायक रहे। वे जनता की दुख तकलीफों को विधानसभा में बड़ी जिम्मेदारी से उठाते थे। मैंने जब विधानसभा में नहरी पानी के अन्याय पूर्ण बंटवारे का मुद्दा उठाया तो जिले सिंह ने पूरा समर्थन किया। उनकी मौत से समाज, प्रदेश व राष्ट्र को क्षति पहुचीं है तथा यह मेरा व्यक्तिगत नुक़सान भी है। उनका जीवन खुली किताब था जिससे सभी शिक्षा लिया करेंगे। वह अपने हलके के ही नहीं बल्कि समस्त हरियाणा के हितों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने भगवान से अपने चरणों में जिले सिंह जाखड़ को स्थान देने के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 8 =