बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। उनके हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा थी।*

*जिसके बाद संजय दत्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट डालकर लिखा- मैं राजनीति में शामिल होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं या चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।*

*अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता हूं तो मैं इसकी घोषणा करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा। कृपया अभी तक मेरे बारे में खबरों में जो चल रहा है उस पर विश्वास करने से बचें।*