*चुनाव का पर्व-देश का गर्व*
*चुनाव से जुड़ी सही जानकारी प्राप्त करने के लिए आयोग की वेबसाइट्स व सोशल मीडिया को करें फॉलो: जिला निर्वाचन अधिकारी*
*-फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब के माध्यम से कर रहा है जागरूक*
झज्जर, 08 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत चुनाव आयोग ने डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को चुनाव से जुड़ी जानकारी को प्राप्त करने के लिए चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (ईसीआईडॉटजीओवीडॉटइन)व एप को ही फॉलो करना चाहिए। इसके अलावा अन्य अपुष्ट स्रोतों से जानकारी प्राप्त नहीं करनी चाहिए।
डीसी ने कहा कि चुनाव आयोग ने इस बार कई तरह की एप लॉन्च की हैं जो अलग-अलग कार्य के लिए इस्तेमाल में लाई जा सकती हैं। इसके अलावा हर रोज की चुनाव आयोग से जुड़ी गतिविधियों को चुनाव आयोग क वेबसाइट्स व सोशल मीडिया हैंडल पर देखा जा सकता है। डीसी ने कहा कि इस बार चुनाव आयोग ने स्पेशल चुनाव आयोग प्रवक्ता (इलेक्शन कमीशन स्पोक्सपर्सन) नाम से ट्विटर अकाउंट बनाया है जिस पर जरूरी गतिविधियां की जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह ट्विटर हेंडल सबसे भरोसेमंद स्रोत हैं।
डीसी ने कहा कि वोटर हेल्पलाइन एप मतदाताओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण एप है। यह एप मतदाताओं को चुनाव से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करता है, जैसे कि मतदाता सूची में नाम खोजने, मतदान केंद्र का पता लगाने, चुनाव से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने, चुनाव आयोग के निर्देश, आदेश और नोटिफिकेशन देखने, मतदाता शिक्षा से जुड़ी सामग्री देखने आदि। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय आमजन तक सत्यापित सूचनाएं पहुंचना जरूरी है। कई बार भ्रामक सूचनाओं से माहौल खराब होता है। ऐसे में आमजन से आह्वान है कि वह चुनाव से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए चुनाव आयोग के आधिकारिक स्रोतों का ही इस्तेमाल करें।