*बिजली उपभोक्ता फोरम की बैठक आज*

झज्जर,08 अप्रैल। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिला मुख्यालय स्थित बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल स्थित कांफ्रेंस हाल में मंगलवार 9 अप्रैल को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की बैठक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने बताया कि यह बैठक मंगलवार 9 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल झज्जर में होगी।