यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सहायक पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने लिया एक्शन

18 ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों सहित 258 वाहन चालकों के किए चालान

झज्जर 05 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

शुक्रवार को सहायक पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने झज्जर में यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वयं ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों व यातायात के नियमों का पालन न करने वाले चालकों के चालान करवाये। इसी दौरान उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय हमें हमेशा सावधान रहना चाहिए नियमों की अनदेखी करने वाले अपने ही नहीं दूसरों के भी जीवन को खतरे में डाल देते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने नाबालिक बच्चों को दो पहिया वाहन चलाने को न दें क्योंकि यह यातायात के नियमों की अवेहलना है बराये देखने में आता है कि पढ़ाई करने वाले बच्चे एक मोटरसाइकिल पर तीन चार बैठ के तेज रफ्तार व लापरवाही से मोटरसाइकिल को चलाते हैं। जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है बीते कुछ दिनों पहले भी हमारे जिले मे एक मोटरसाइकिल पर पेपर देकर आते हुए चार बच्चों कि सडक दुर्घटना में मौत हो गई थी। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बताया कि अगर माता-पिता अपने बच्चों से प्रेम करते हैं तो उन्हें कम उम्र में ऐसा न करने दें अपने बच्चों को समझाएं वरना पुलिस तो अपनी कार्रवाई करेगी ही और साथ में उनके माता-पिता के खिलाफ भी कानून कारवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर भविष्य में कहीं पर भी नाबालिक बच्चों द्वारा जिसका लाइसेंस नहीं बना हुआ अगर वह वाहन चलाता हुआ मिला तो उसके साथ-साथ उसके माता-पिता के खिलाफ भी कानून कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी। शुक्रवार को भी पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगी 18 व रॉन्ग साइड में वाहन चलाने पर 59 वाहनों के चालको सहित 258 वाहन चालकों के चालान किए गए