जेल वार्डन और जिला पार्षद की हत्या करने वाला पुलिस ने दबोचा
हिसार के जेल वार्डन और सिरसा के जिला पार्षद की हत्या का आरोपी
हरियाणा भर में हत्या, हत्या का प्रयास और आत्महत्या का प्रयास करने सहित एक दर्जन मामले है दर्ज
2017 से यमुनानगर जेल से पैरोल पर आया था आरोपी
सोनीपत जेल में किया था आत्महत्या का प्रयास
झज्जर जिला पुलिस ने गुप्त सूचना पर किया काबू
आरोपी से बरामद हुए 3 अवैध हथियार
बेरी के गांव का रहने वाला है आरोपी सतवीर
पिछले कई साल से थी हरियाणा की कई जिलों की पुलिस को थी आरोपी की तलाश
पूछताछ के लिए पुलिस ने अदालत से आरोपी को रिमांड पर लिया

हिसार में जेल वार्डन की हत्या करने वाले और सिरसा में एक जिला पार्षद की हत्या करने वाले आरोपी को झज्जर जिले की बेरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सतवीर उर्फ ढिल्ला निवासी गांव गोच्छी बताया जाता है। बेरी पुलिस के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को काबू किया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 3 अवैध हथियार बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हिसार में जेल वार्डन की हत्या करने और सिरसा में एक जिला पार्षद की हत्या करने की वारदात कबूल करने के साथ-साथ अन्य कई वारदातों का भी खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी 2017 में यमुनानगर जेल से पैरोल पर आया था और उसके बाद वापिस ही नहीं गया। इस बारे में भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ने सोनीपत जेल में आत्महत्या करने का भी प्रयास किया था। उसके खिलाफ वह मामला भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और आत्महत्या करने जैसे संगीन धाराओं के तहत हरियाणा भर के विभिन्न जिलों में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपी की हरियाणा के कई जिलों की पुलिस को तलाश थी। पूछताछ के लिए आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =