चांदोल के युवक को मच्छी खाने का शौक पड़ा महंगा
: आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडोंं से पीटकर की हत्या
: मृतक साथियों के साथ गया था जोहड़ में रात के समय मच्छी पकडऩे
: मौके पर पकड़े जाने के बाद लाठियों से पीटकर किया अधमरा
: बाद में अस्पताल ले जाते समय तोड़ा युवक ने दम
: पुलिस ने अज्ञात युवकों पर हत्या का अभियोग अंकित कर शुरू की जांच
: मच्छी पालन के लिए जोहड़ लेने वाले ठेकेदार के कारिंदों पर है हत्या का शक
: पुलिस मामले को हर एंगल से जोड़कर कर रही है पूरे घटनाक्रम की जांच
झज्जर, 04 जून (हप्र)झज्जर के गांव चांदोल के एक युवक को चोरी से मच्छी
खाने का शौक महंगा पड़ा। इसकी कीमत उसे बदले में जान देकर चुकानी पड़ी।
मामला झज्जर के गांव छपार का है। यहां चांदोल का रहने वाला 37 वर्षीय
अनिल जोकि मेहनत मजदूरी करता था,अपने बहनोई पवन व एक अन्य साथी के साथ
अपने मच्छी खाने के शौक को पूरा करने के लिए गांव छपार गया था। उसे पता
था कि छपार के गांव के जोहड़़ में मच्छी पालन का बीज डाला गया है। उसी के
चलते वह बीती अद्र्ध रात्रि अपने बहनोई गांव सौंधी निवासी पवन व एक अन्य
के साथ गांव छपार के एक जोहड़ पर जिंदा मच्छी निकालने के लिए गया था।
बताया जाता है कि तीनों जोहड़ से मच्छी निकालकर उसे पका कर खाना चाहते
थे। इसी के चलते पवन सड़क पर बाइक के पास खड़ा हो गया और अनिल व उसका
दूसरा साथी काले मौके पर पहुंच कर जोहड़ से मछलियां निकालने का प्रयास
करने लगे। आरोप है कि इससे पहले कि वह अपने मंसूबों में सफल हो पाते उससे
पूर्व ही आधा दर्जन लोग लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर आ गए और उन्होंने
अनिल व काले को पकड़ लिया। उसी दौरान मौका पाकर काले तो वहां से फरार हो
गया,जबकि अनिल को इन लोगों ने लाठियों व डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर
दिया। बाद में आरोपी अनिल को लहुलुहान हालत में गांव चांदोल के पास
छोड़कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने अनिल को जोहड़ के पास
बेहोशी की हालत में देखा तो उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। बाद
में गंभीर हालत में अनिल को झज्जर के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां
चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक
अनिल के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर
दिया। उधर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ भादस की विभिन्न
धाराओंं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को हर
एंगल से जोड़कर देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 3 =