सुविधा: गुड़गांव में 8वीं तक के 82717 स्कूली बच्चों को घर पर मिलेगा मिड-डे-मील*
गुरुग्राम: कोविड-19 महामारी के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में बच्चों को दिया जाने वाला मिड-डे-मील हरियाणा सरकार की हिदायत अनुसार अब उनके घर पर पहुंचाया जा रहा है ताकि महामारी के इस दौर में कोई भी बच्चा भूखा ना सोए। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलता यादव ने बताया कि अभी जिला में 8वीं तक के बच्चों की संख्या 82717 है, जिनको मिड डे मील की इस सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।
राशन की मात्रा के बारे में उन्होंने बताया कि इसके लिए बच्चों को कक्षा के हिसाब से 2 भाग प्राइमरी विंग व अप्पर प्राइमरी विंग में विभाजित किया गया है। प्राइमरी विंग में कक्षा पहली से पांचवी तक 49472 बच्चों को प्रति दिन के हिसाब से 100 ग्राम गेहूं व 100 ग्राम चावल व अप्पर प्राइमरी विंग में कक्षा छठी से आठवीं तक के 33245 बच्चो को 150 ग्राम चावल व 150 ग्राम गेहूं प्रतिदिन के हिसाब से दिया जा रहा है। दोनों ही वर्गों को यह राशन 21 दिन के हिसाब से उनके घर पहुंचाया जा रहा है।