यातायात पुलिस झज्जर द्वारा 10 ब्लैक फिल्म गाड़ियों सहित 118 वाहनों के किए चालान

झज्जर 03 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

यातायात पुलिस झज्जर की टीम द्वारा ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों व यातायात के नियमों की अवेहलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को ब्लैक फिल्म लगी 10 व 13 नियमों के विरुद्ध लाल नीली बत्ती का प्रयोग करने सहित 118 वाहन चालकों के चालान किए गए। जिस संबंध में यातायात प्रभारी झज्जर उप निरीक्षक नरेश सिंधु ने बताया कि पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा यातायात के नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए आज यातायात पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अलग-अलग स्थान पर विशेष चेकिंग अभियान के तहत यातायात के नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करते हुए एक बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल, 13 लाल नीली लगी बत्ती, गलत साइड में वाहन चलाने के मामले में 18 चालान सहित 118 वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि झज्जर पुलिस का मुख्य उद्देश्य है रोड एक्सीडेंट में होने वाली दुर्घटना को रोकना और अपराधिक किस्म के लोगों पर शिकंजा करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है।