चुनाव का पर्व-देश का गर्व
चुनाव के दौरान पेड न्यूज और भ्रामक समाचारों पर रहेगी पैनी नजर : डीसी
झज्जर,02 अप्रैल। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स हेंडल आदि का राजनीतिक दल और प्रत्याशियों को सावधानी के साथ प्रयोग करना होगा। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया व अन्य मीडिया भ्रामक समाचार या सूचना भारत चुनाव आयोग सहित जिला निर्वाचन कार्यालय की पैनी नजर रहेगी।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि भारत चुनाव आयोग ने 18वें लोकसभा आम चुनाव में सोशल मीडिया की बढ़ती उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए जिला से लेकर प्रदेश स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग के लिए टीम गठित की है। टीम न केवल जारी सूचना की जांच करेगी, बल्कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर कार्रवाई भी करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी तरह का भ्रामक पोस्ट करने से बचें। पोस्ट करने या फॉरवर्ड करने से पहले अपने स्तर पर तथ्यों की सही से जांच कर लें।
*भ्रामक खबरों पर रखी जा रही है कड़ी नजर*
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया के जरिए आने वाली भ्रामक खबरों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके दायरे में मीडिया के किसी भी माध्यम से आने वाली सूचना शामिल है। इसके लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट और आयोग के निर्देशानुसार जिला स्तर मीडिया सर्टिफिकेशन व मॉनिटरिंग कमेटी गठित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में आईटी एक्सपर्ट ,मीडिया क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी शामिल हैं। विभिन्न समाचार चैनल और अखबारों में आने वाली खबरें भी इसके दायरे में है। हर दिन जिला स्तर पर अखबार और टीवी चैनल में प्रकाशित खबरों की समीक्षा भी की जाएगी। अगर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का कोई मामला जिला प्रशासन की नजर में आएगा तो सम्बन्धित को नोटिस जारी किया जाएगा।
———