चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में बीएलओ की अहम भूमिका: एआरओ
बादली विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सतीश यादव ने बीएलओ व सुपरवाइजर्स की बैठक में दिए जरूरी दिशा निर्देश
बादली(झज्जर), 03 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने तथा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करने सहित अनेक विषयों पर सहायक निर्वाचन अधिकारी सतीश यादव ने बीएलओ व सुपरवाइजर्स को दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में बीएलओ का अहम रोल होता है। बीएलओ द्वारा जितने बेहतर तरीके से मतदाता सूची तैयार की जाती है चुनाव उतने ही बेहतर तरीके से संपन्न होता है। उन्होंने कहा की बीएलओ त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाएं व घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का सौ फीसदी वितरण किया जाए, जिससे की वोटरों को मतदान करने में कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि पात्र युवाओं (1 अप्रैल को 18 वर्ष पूरी कर चुके) का वोट बनवाने में भी बीएलओ की अहम भूमिका है। सभी बीएलओ को अपने क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं के वोट बनवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वह अपना मोबाइल एप चेक करते रहें व नए वोट के लिए आवेदन आते ही उस पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करें।
एसडीएम ने कहा कि सुपरवाईजर्स और बूथ लेवल अधिकारी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करें और धरातल निष्पक्ष कार्यप्रणाली दिखनी भी चाहिए।