शहर में पेयजल आपूर्ति की शिकायतों का समाधान करने के लिए वार्ड स्तर पर लगाई अधिकारियों की ड्यूटी -पेयजल आपूर्ति से संबंधी समस्या बनती है तो कर सकते हैं अधिकारियों से शिकायत भिवानी, 02 अप्रैल। गर्मी के मौसम के चलते डीसी नरेश नरवाल के निर्देशानुसार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने भिवानी शहर में पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का समाधान करने को लेकर जेई, एसडीओ व कार्यकारी अभियन्ता की डयूटी लगाई गई है। शहर में किसी भी वार्ड में पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्या बनती है, तो नागरिक अपने वार्ड से संबंधित जेई, एसडीओ व कार्यकारी अभियन्ता से संपर्क कर सकते हैं। जनस्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के वार्ड नंबर एक से तीन व पांच से सात तक पेयजल आपूर्ति के लिए जेई ताजदीन के मोबाइल नंबर 9306071091 पर और तथा इन वार्डों में स्थानीय महम रोड़ विद्या नगर स्थित पुराना जलघर से पेयजल सप्लाई की जाती है। इसी प्रकार से वार्ड नंबर 13 से 18, 20, 21 व 23 से 27 तक पेयजल आपूर्ति के लिए जेई दीपक के मोबाइल नंबर 8053779701 पर संपर्क कर सकते हैं और इन वार्डों में स्थानीय तोशाम बाईपास स्थित द्वितीय जलघर से पेयजल सप्लाई की जाती है। वार्ड नंबर 24 व 28 से 31 तक पेयजल आपूर्ति के लिए जेई कुनाल श्योराण के मोबाइल नंबर 8527664550 पर संपर्क कर सकते हैं और इन वार्डों में स्थानीय तोशाम बाईपास स्थित द्वितीय जलघर से पेयजल सप्लाई की जाती है। वार्ड नंबर चार, 8 से 12 व 19 के लिए पेयजल आपूर्ति हेतू जेई उमेद के मोबाइल नंबर 8607421021 पर संपर्क कर सकते हैं और इन वार्डों में स्थानीय रोहतक रोड़ स्थित तृतीय जलघर से पेयजल सप्लाई की जाती है। इन संबंधित क्षेत्र के जेई के अलावा शहरवासी पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए विभाग के कार्यकारी अभियंता सूर्यकांत के मोबाइल नंबर 9468191180 पर और एसडीओ सतीश कुमार के मोबाइल नंबर 9813227296 पर संपर्क कर सकते हैं। बॉक्स नागरिकों की पेयजल संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लगाई गई है अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी: डीसी गर्मी के मौसम में पेयजल की खपत बढऩे के साथ ही पेयजल आपूर्ति की समस्याएं भी बनने लग जाती हैं। नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पेयजल से संबंधित कोई समस्या बनती है तो नागरिक अपने क्षेत्र के जेई, एसडीओ या कार्यकारी अभियंता से संपर्क कर सकते हैं। – नरेश नरवाल, डीसी भिवानी। –

शहर में पेयजल आपूर्ति की शिकायतों का समाधान करने के लिए वार्ड स्तर पर लगाई अधिकारियों की ड्यूटी
-पेयजल आपूर्ति से संबंधी समस्या बनती है तो कर सकते हैं अधिकारियों से शिकायत
भिवानी, 02 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
गर्मी के मौसम के चलते डीसी नरेश नरवाल के निर्देशानुसार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने भिवानी शहर में पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का समाधान करने को लेकर जेई, एसडीओ व कार्यकारी अभियन्ता की डयूटी लगाई गई है। शहर में किसी भी वार्ड में पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्या बनती है, तो नागरिक अपने वार्ड से संबंधित जेई, एसडीओ व कार्यकारी अभियन्ता से संपर्क कर सकते हैं।
जनस्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के वार्ड नंबर एक से तीन व पांच से सात तक पेयजल आपूर्ति के लिए जेई ताजदीन के मोबाइल नंबर 9306071091 पर और तथा इन वार्डों में स्थानीय महम रोड़ विद्या नगर स्थित पुराना जलघर से पेयजल सप्लाई की जाती है।
इसी प्रकार से वार्ड नंबर 13 से 18, 20, 21 व 23 से 27 तक पेयजल आपूर्ति के लिए जेई दीपक के मोबाइल नंबर 8053779701 पर संपर्क कर सकते हैं और इन वार्डों में स्थानीय तोशाम बाईपास स्थित द्वितीय जलघर से पेयजल सप्लाई की जाती है। वार्ड नंबर 24 व 28 से 31 तक पेयजल आपूर्ति के लिए जेई कुनाल श्योराण के मोबाइल नंबर 8527664550 पर संपर्क कर सकते हैं और इन वार्डों में स्थानीय तोशाम बाईपास स्थित द्वितीय जलघर से पेयजल सप्लाई की जाती है। वार्ड नंबर चार, 8 से 12 व 19 के लिए पेयजल आपूर्ति हेतू जेई उमेद के मोबाइल नंबर 8607421021 पर संपर्क कर सकते हैं और इन वार्डों में स्थानीय रोहतक रोड़ स्थित तृतीय जलघर से पेयजल सप्लाई की जाती है। इन संबंधित क्षेत्र के जेई के अलावा शहरवासी पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए विभाग के कार्यकारी अभियंता सूर्यकांत के मोबाइल नंबर 9468191180 पर और एसडीओ सतीश कुमार के मोबाइल नंबर 9813227296 पर संपर्क कर सकते हैं।
नागरिकों की पेयजल संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लगाई गई है अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी: डीसी
गर्मी के मौसम में पेयजल की खपत बढऩे के साथ ही पेयजल आपूर्ति की समस्याएं भी बनने लग जाती हैं। नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पेयजल से संबंधित कोई समस्या बनती है तो नागरिक अपने क्षेत्र के जेई, एसडीओ या कार्यकारी अभियंता से संपर्क कर सकते हैं।