पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़  मयंक मिश्रा ने सभी लाइसेंस धारकों को अपने हथियार जमा करवाने के दिए निर्देश

समय रहते हथियार जमा न करवाने पर लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया अमल मे लाई जाएगी

बहादुरगढ़ झज्जर 31 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

हरियाणा में आगामी लोकसभा आम चुनाव को लेकर आचार संहिता लग चुकी है। जिस को मध्य नजर रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने तथा शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा जिले के सभी लाइसेंस धारकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने लाइसेंसी हथियार 20 अप्रैल से पहले-2 अपने नजदीकी पुलिस थाना या स्थानीय गन हाउस पर जमा करवाएं। ऐसा नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा ने बताया कि झज्जर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है इसलिए प्रत्येक लाइसेंस धारक को अपना हथियार जमा करवाना अनिवार्य है। प्रत्येक लाइसेंस धारक अपना लाइसेंसी हथियार संबंधित थाना में निःशुल्क जमा करवा सकता है। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति गन हाउस में भी अपना लाइसेंसी हथियार जमा करवा सकता है लेकिन लाइसेंस जमा करवाने की रसीद संबंधित थाना में दिखाना अनिवार्य होगा। यदि किसी व्यक्ति ने 20 अप्रैल 2024 तक अपना लाइसेंसी हथियार जमा नहीं करवाया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी लाइसेंस धारकों से पुनः अपील की जाती है कि वे अपने-2 लाइसेंसी हथियार संबंधित थाना में जमा करवाएं ताकि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव 2024 को सम्पन्न करवाया जा सके।