*राशन कार्ड धारकों की राशन डिपुओं पर ई-केवाईसी निशुल्क*
*झज्जर, 28 मार्च।

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिला के राशन कार्ड धारकों के लिए राशन डिपो पर ई-केवाईसी (डिजिटल सत्यापन) करने की प्रक्रिया चल रही है। राशन कार्ड की ई-केवाईसी (डिजिटल सत्यापन) यह प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग द्वारा इस संबंध पहले भी आदेश जारी किये गए थे। डीसी ने कहा कि ई-केवाईसी का मकसद पात्र राशन कार्ड धारकों की पहचान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी राशन कार्ड धारकों से आह्वान किया कि वह जल्द से जल्द अपने संबंधित राशन डिपो पर ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी करते हुए निर्बाध रूप से राशन वितरण प्राप्त करें। यह प्रक्रिया निशुल्क है।