*निष्पक्ष चुनाव ही लोकतंत्र का आधार: डी सी*
*- चुनाव ड्यूटी को संवेदनशीलता के साथ करें अधिकारी- जिला निर्वाचन अधिकारी*
*- डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट की पालना सुनिश्चित करें अधिकारी*
*झज्जर, 28 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ करें। चुनाव ड्यूटी में किसी भी प्रकार की असंवेदनशीलता को सहन नहीं किया जाएगा व ड्यूटी में कोताही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित मीटिंग को संबोधित करते हुए डीसी ने अधिकारियों को चुनाव के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि एफएसटी व एसएसटी टीमें पूरी तरह से एक्टिव मोड में कार्य कर रही हैं और आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर प्रभावी तरीके से कार्य कर रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता को गंभीरता से लेते हुए पूरी तरह से स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन तंत्र पूरी तरह से संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।
*निजी संपत्ति पर अनाधिकृत पेंटिंग पर कार्रवाई के निर्देश*
डीसी ने कहा कि प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट 1985 को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक संपत्ति पर अगर कोई वॉल पेंटिंग की हुई है तो वह हटाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा चुनाव प्रचार से जुड़ी सामग्री निजी संपत्ति पर केवल संपत्ति मालिक की लिखित अनुमति से ही लगाई जा सकती है। जो भी बगैर संपत्ति मालिक की अनुमति से चुनाव प्रचार की सामग्री लगी हुई है उनके खिलाफ कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।