चुनाव का पर्व, देश का गर्व
गांव सिलाना में चलाया वोटर जागरूकता अभियान*
18 वर्ष पूरी कर चुके युवाओं ने किया वोटर कार्ड के लिए आवेदन

दिनांक 28 मार्च  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसंह के दिशा निर्देशानुसार और एडीसी एवं स्वीप अभियान की जिला नोडल अधिकारी सलोनी शर्मा की निगरानी में लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके और एक अपै्रल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं को अपना वोट बनवाने हेतु जागरूक करने के लिए गांव सिलाना में बाबा पीर अखाड़ा कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र पर प्रेरित किया गया और वोट का महत्व समझाया। मौजूद युवा खिलाडिय़ों को मतदान से संबंधित जानकारी दी गई और प्रेरित किया गया कि 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के खिलाड़ी अपना वोट बनवाएंं और विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की सरकार चुनने में अपना योगदान दें। इस दौरान गांव सिलाना के जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उनके वोटर कार्ड के लिए आवेदन मौके पर ही भरकर बीएलओ को जमा करवाए गए। एडीसी ने कहा कि जिला स्तर पर स्वीप गतिविधियों को लगातार आयोजित करवाया जा रहा है व युवाओं से आह्वान किया जा रहा है कि जिन युवाओं की उम्र एक अप्रैल तक 18 वर्ष पूरी हो रही है वह भी वोट के लिए आवेदन करते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाएँ। इस अवसर पर कोच और अखाड़ा संचालक मौजूद रहे।