नूना माजरा में आज लगेगा लीगल सर्विस कैंप
*झज्जर, 28 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर द्वारा नूना माजरा गांव में गुरुवार दिनांक 28/03/2024 को लीगल सर्विस कैंप का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार बंसल ने बताया कि कैंप में हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन भी किया जाएगा । सुबह 9 बजे से कैंप शुरू हो जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव ने लोगो से इस कैंप का लाभ उठाने का आग्रह किया।