टीम वर्क की भावना के साथ कार्य करें अधिकारी : एआरओ रविन्द्र मलिक
– बेरी स्थित मिनी सचिवालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रविंद्र मलिक ने सेक्टर आफिसर और पुलिस अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी निर्देश
बेरी( झज्जर) 26 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
बेरी विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रविंद्र मलिक ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 को शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष करवाने में कर्मचारियों व अधिकारियों की अहम भूमिका होती हैं। चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जिन कर्मचारियों व अधिकारियों की डयूटी लगाई गई वे पूरी निष्ठा एवं लग्न के साथ अपनी डयूटी का निर्वहन करते हुए सजगता के साथ कार्य करें।
एआरओ रविन्द्र मलिक मंगलवार को मिनी सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में सेक्टर ऑफिसर और पुलिस सेक्टर अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में वल्नरेबल मैपिंग कार्य की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
एसडीएम ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के तहत सेक्टर ऑफिसर, पुलिस अधिकारी और फलाईंग स्कर्वाड टीम की फिल्ड में डयूटी रहेगी और टीमें चुनाव से सम्बंधित हर गतिविधि पर नजर रखेगी। चुनाव को निष्पक्ष, बिना प्रलोभन व पारदर्शिता तरीके से करवाना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है। 67 – बेरी विधानसभा क्षेत्र में 186 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनपर वोट डाले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि एफएसटी टीम बेरी विधानसभा क्षेत्र में शेड्यूल अनुसार डयूटी करते हुए यह सुनिश्चित करेगी कि कहीं भी आदर्श आचार संहिता की उलंघना ना हो पाए। यदि कहीं पर भी आदर्श आचार संहिता की उलघंना पाई गई तो नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने दोहराया कि योजनाबद्ध व बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए चुनाव को निष्पक्ष ढंग से करवाना हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह की जनसभा व रोड शो के लिए आरओ व एआरओ से अनुमति लेनी होगी। इस बीच बेरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।
बैठक में नायब तहसीलदार बेरी जोगेन्द्र धनखड़,सेक्टर आफिसर डॉ संदीप कुमार,विकास दहिया, रवि प्रकाश,नरेंद्र दहिया, नसीब सिंह,एसएचओ रमेश चंद,जीतेन्द्र सिंह, डॉ संजय कुमार,डॉ देवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रणबीर सिंह,एसएन कौशिक,चुनाव कानूनगो मनोज कुमार सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।