पुलिसकर्मियों व आधिकारियों ने एक दूसरों को गुलाल लगा कर मनाई होली।
झज्जर/बहादुरगढ़
पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के निवास स्थान पर पुलिस कर्मियों के साथ जम कर खेली होली 
बहादुरगढ़ 26 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
मयंक मिश्रा के साथ पुलिस कर्मियों ने जम कर खेली होली। रंगो के पर्व होली के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिस टीम ने पुलिस उपायुक्त के निवास स्थान झज्जर व बहादुरगढ़ पर अपने अधिकारियो के साथ जमकर होली खेली। इसके बाद बैड की धुन पर पुलिस जवान व अधिकारियो खुब झूमे। इस दौरान पुलिसकर्मी हर तरफ रंग बिरंगे चेहरों के साथ एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आ रहे थे, होली के अवसर पर हमेशा अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों इस त्योहार को मना नहीं पाते है। ऐसे में होली की मस्ती का पुलिसकर्मी पूरा मजा लें पाए,इस उद्देश से होली के बाद पुलिस की होली का आयोजन किया जाता है। सोमवार अलग ही माहोल नजर आ रहा था। हर तरफ होली के गीतों की धुन सुनाई दे रही थी।इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन, पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा व अन्य अधिकारी और पुलिस के जवान मौजूद थे।