ट्रक चोरी के मामले में दो आरोपी काबू, चोरी सुधा ट्रक बरामद
बहादुरगढ़ 26 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की टीम द्वारा ट्रक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पवन निवासी उत्तर प्रदेश ने शिकायत देते हुए बताएं कि 24 मार्च 2024 की शाम को वह ट्रक में कोरियर भरकर अंबाला से कोलकाता के लिए चला था। कि खरखौदा टोल के पास एक ट्रक ड्राइवर से कुछ कहा सुनी हो गई जिसके बाद वह अपनी गाड़ी को लेकर एनएच 9 के ऊपर बने केएमपी पुल के पास ट्रक से नीचे उतरकर फोन पर बात कर रहा था कि तभी खरखोदा टोल के पास ट्रक चालक से हुई कहासुनी की रंजिश को मन में रखते हुए। ट्रक चालक का साथी मेरा ट्रक चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए। आरोपियों के खिलाफ थाना आसौदा में अपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया पकड़े गए आरोपियों की पहचान आजाद निवासी अलीपुर टिकरा जिला नुह व अब्बास निवासी चित्तौड़ा जिला नुह के तौर पर की गई आरोपियों से चोरी किया गया ट्रक व वारदात में प्रयोग ट्रक दोनों बरामद करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।