जानलेवा हमला व हत्या करने के मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

झज्जर 26 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
सीआईए झज्जर की टीम द्वारा दुजाना चौक बेरी पर कार सवार लोगों पर जानलेवा हमला करके दो लोगों की हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि सन्नी पुत्र जोगिंदर निवासी रिटोली ने शिकायत देते हुए बताया कि मैं अपने साथियों के साथ झज्जर कोर्ट से अपने घर जा रहा था कि रास्ते में दुजाना चौक बेरी के पास हमने खाना पैक करवाने के लिए गाड़ी रोक ली तभी एक ब्रेजा गाड़ी में आए कुछ लोगों ने हमारे ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें आशीष, रिंकू व अनीष को गोलियां लगी। जिसमें अनीष की मौके पर मौत हो गई थी और रिंकू व आशीष को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया था। जिस सूचना पर थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा उपरोक्त मामले में दिए गए कड़े दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर में तैनात उप निरीक्षक पवन कुमार की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले के दो आरोपी को जो पहले से ही किसी आपराधिक मामले में तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद है को पुलिस प्रोडक्शन वांरट पर लेकर झज्जर कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राहुल निवासी बेरी व अमन निवासी निलोठी झज्जर के तौर पर की गई प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया। आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस रिमांड की समयावधि समाप्त होने पर माननीय अदालत में पेश करके वापिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।