वांछित एक उदघोषित आरोपी गिरफ्तार.
झज्जर 23 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एन आई टी एक्ट के मामले में एक वांछित उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए वांछित आरोपी को माननीय अदालत द्वारा वर्ष 2024 में उद्घोषित आरोपी घोषित किया गया था। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद ने बताया कि थाना शहर झज्जर में दर्ज एन आई टी एक्ट के मामले में वांछित एक उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वांछित एवं उदघोषित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा-निर्देश किए गए थे। पुलिस उपायुक्त के निर्देशों की पालना करते हुए एक उद्घोषित आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की गई।
उन्होंने बताया कि थाना में तैनात मुख्य सिपाही लाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना के एरिया में तैनात थी। टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए वांछित एक उद्घोषित आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान रविंद्र निवासी अच्छेज जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना शहर झज्जर में एन आई टी एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। उपरोक्त मामले में कार्रवाई करते हुए माननीय अदालत द्वारा आरोपी को 12 जनवरी 2024 में उदघोषित आरोपी घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।