स्कूटी चोरी के मामले में एक आरोपी काबु, आरोपी से चोरी शुदा स्कूटी बरामद

बहादुरगढ़ 23 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा चोरी कि स्कूटी के साथ एक आरोपी को काबू किया गया । मामले की जानकारी देते हुई थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ निरीक्षक महेश कुमार ने बताया की थाना की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सागर निवासी बेरी गेट नियर रमेश गैस एजेंसी झज्जर चोरी की स्कूटी लिए हुए घूम रहा है।जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार की पुलिस टीम द्वारा सेक्टर 16 मोड नियर पारले फैक्ट्री के पास नाकाबंदी की गई और आने जाने वाले व्हीकलो पर निगरानी रखी गई जो कुछ समय बाद एक नौजवान लड़का स्कूटी पर आता दिखाई दिया जिसे पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया तो स्कूटी चालक अपनी स्कूटी को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस पार्टी ने मौके पर ही काबू करके चैक किया तो स्कूटी चोरी की मिली। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह स्कूटी आरोपी ने पटेल नगर दिल्ली के एरिया से चोरी की थी। पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 में आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।