पूरे हरियाणा को प्रतिनिधित्व दिया गया है सैनी मंत्रिमंडल में : विक्रम कादियान

झज्जर :22 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

हरियाणा कैबिनेट में पूर्व सीएम मनोहर लाल का अनुभव और सीएम नायब सिंह सैनी की नेतृत्व व प्रशासनिक क्षमता स्पष्ट दिखाई देती है। इस मंत्रिमंडल में पूरे हरियाणा की जनता को संतुलित प्रतिनिधित्व मिला है। इससे हरियाणा की विकास की गाड़ी का पहिया और अधिक तेज गति से दौड़ेगा। वहीं हरियाणा पीएम नरेंद्र मोदी की समग्र आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। मंत्रिमंडल विस्तार से पूरे हरियाणा में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह बात मंत्रिमंडल विस्तार पर खुशी जताते हुए बेरी पी डब्ल्यू डी विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने कही। उन्होंने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, बनवारीलाल, रणजीत सिंह, जय प्रकाश दलाल ने मनोहर लाल की कैबिनेट में भी उत्कृष्ट सेवाएं दी है। वहीं कमल गुप्ता, सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा, असीम गोयल, डॉक्टर अभय सिंह यादव, सुभाष सुधा, बिशंभर सिंह बाल्मीकि और संजय सिंह प्रशासनिक व नेतृत्व क्षमताओं का फायदा पूरे प्रदेश को मिलेगा और पंडित दीनदयाल का अंत्योदय उत्थान और एकात्ममानवाद का मूल मंत्र पूर्णतया साकार होगा। हरियाणा का यह मंत्रिमंडल विकास और कल्याण की कसौटियों पर खरा उतरेगा।

इस दौरान बेरी मंडल महामंत्री रविंद्र मलिक, नरेंद्र सरपंच वजीरपुर , सुरेंद्र मास्टर सरपंच बाकरा , जितेंद्र नारा , सुनील नंबरदार दुबलधन, सतीश दुबलधन, पवन दुबलधन, रामबीर दुबलधन, सुरेंद्र दुबलधन, सतीश दुबलधन, जलकरण दुबलधन, जॉनी जहाजगढ , हरदीप डबास ,मनोज जाखड़, रविंद्र माजरा डी, कुलदीप माजरा डी, सतीश बिसाहन, देवेंद्र बिसाहन, सत्ते बाघपुर, जोगिंदर अहलावत, सुमित डबास, जतिन यादव, राजेश फौजी मदाना, मदन मोहन वजीरपुर, बिजेंद्र जांगड़ा रोहद, अशोक , सुमित डबास , जितेंद्र नारा, रणबीर धांदलान इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।