झज्जर पुलिस ने दूसरे दिन भी पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर निकाल फ्लैग मार्च

झज्जर 22 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

आज दूसरे दिन भी झज्जर पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स की दो कंपनियों के साथ मिलकर जिला भर में फ्लैग मार्च निकाला। जिस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने कहा कि त्योहारिक सीजन व आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए झज्जर पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के द्वारा झज्जर, बेरी डिवीजन में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया यह फ्लैग मार्च लघु सचिवालय झज्जर से शुरू होकर पूरे शहर में होते हुए, थाना सदर झज्जर के एरिया कासनी, सुरहेती,डाकला, सिलाना, दादनपुर, खखाना,छबिली से होते हुए थाना दुजाना के एरिया में बिरधाना,महाराणा,गुड्डा, गिरावड,छोछी,डिघल से होते हुए थाना बेरी के एरिया में शहर बेरी,चिमनी,ढराणा,दुबलधन माजरा,अच्छेज पहाड़ीपुर, मलिकपुर छुछकवास से होते हुए थाना साल्हावास के एरिया में समाप्त हुआ बीते दिन भी बहादुरगढ़ व बादली डिवीजन में पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना और शरारती तत्वों को संदेश पहुंचाना की चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया तो उनकी खैर नहीं साथ ही आमजन में विश्वास दिलाया कि वह निडर होकर मतदान करें झज्जर पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स उनकी सहायता के लिए पूर्ण रूप से तत्पर है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव व त्योहार सीजन में आमजन अपना त्योहार अच्छे से मना सके और जिले में शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव में मतदान हो सके इसके लिए हम पूर्ण रूप से तैयार हैं। त्योहार सीजन को देखते हुए झज्जर पुलिस के जवानों की वर्दी व सादे कपड़ों में भी भीड़ बढ़ वाले इलाकों में तैनात किए गए हैं इस दौरान उन्होंने लाइसेंसी असलाधारकों को जल्दी से जल्दी अपने असला थाने में जमा करवाने के आदेश दिए हैं अगर समय से लाइसेंसी हथियार जमा नहीं करवाए तो उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कानून कारवाई भी की जा सकती है। इस दौरान सहायक पुलिस उपायुक्त प्रदीप कुमार, थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद, थाना प्रबंधक सदर झज्जर उप निरीक्षक सुंदरपाल, थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक मंजीत कुमार, थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक अमित कुमार, थाना प्रबंधक साल्हावास निरीक्षक प्रकाश चंद सहित पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद रही।