हिसार पुलिस
21. मार्च .2024

*लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हिसार पुलिस ने की इंटरस्टेट मीटिंग।*

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक हिसार श्री मोहित हांडा, आईपीएस के निर्देशानुसार आज बुधवार को हिसार पुलिस और राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों की बालशमंद पुलिस चौकी में मीटिंग हुई। इसमें अपराधियों पर निगरानी रखने, बॉर्डर क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने, वाहनों की सघन चेकिंग करने और वांछित अपराधियों का ब्यौरा साझा करने पर सहमति बनी है।
इस मीटिंग में श्री प्रतीक गहलोत, आईपीएस थाना प्रभारी आदमपुर, पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय श्री विजयपाल सिंह, पुलिस उप अधीक्षक भादरा श्री सुभाष गोदारा, थाना प्रभारी सदर हिसार और थाना प्रभारी थाना भिरानी शामिल हुए। मीटिंग में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को लेकर चर्चा की गयी । साथ ही एक्टिव क्रिमिनल को चिन्हित करने तथा एक दूसरे के क्षेत्र के अपराधियों की सूची को साझा किया गया तथा जो क्रिमिनल एक्टिव है उनको चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करने का बात की गई। साथ ही एक दूसरे को चुनाव में सहयोग करने को लेकर कोई बिंदुओं पर चर्चा किया गया। चुनाव में खलल डालने वाले वांछित अभियुक्त पर कार्रवाई करने के अलावा बॉर्डर क्षेत्र में अपनी नजर बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स के पोस्ट, यातायात के दौरान चेकिंग के लिए विभिन्न मार्गों पर बैरियर लगाने संबंधित वार्तालाप हुई।
मीटिंग में अंतरराज्यीय चेकपोस्टों पर पैनी नजर रखने, संदिग्ध लोगों पर नजर और सघन वाहन चेकिंग चलाने पर चर्चा हुई। इस दौरान अवैध हथियारों की बरामदगी, चेकपोस्टों से निकलने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन सवारों पर नजर रखने, चुनाव के दौरान नकदी व प्रलोभन देने वाली वस्तुओं का आदान-प्रदान होने की स्थिति में संयुक्त कार्रवाई करने पर विमर्श हुआ। साथ ही अवैध रूप से लाई जाने वाली शराब, मादक पदार्थों व अन्य सामग्रियों पर रोकथाम करने के संबंध में भी चर्चा की गई। ताकि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाया जा सके।