: पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का एक्स पर पोस्ट
लोक सभा चुनावों से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ़्तार करने की बहुत बड़ी साज़िश चल रही है।
केजरीवाल जी के साथ करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है, कोई बाल भी बाँका नहीं कर सकता।
दिल्ली और पंजाब में हुए शानदार कामों की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। केजरीवाल के शरीर को गिरफ़्तार कर सकते हो लेकिन केजरीवाल की सोच को नहीं।
: हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा से मुलाक़ात की मुलाक़ात के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा
आज नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JPNadda से भेंट की।इस अवसर पर संगठनात्मक एवं लोकसभा चुनावों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।