लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए जिला पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च
झज्जर बहादुरगढ़ 21 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए वीरवार को झज्जर पुलिस व पैरामिलिट्री की संयुक्त टीमों ने मिलकर बहादुरगढ़ व बादली के क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। जिस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा आईपीएस ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए झज्जर पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर बहादुरगढ़ बादली सबडिवीजन में थाना की पुलिस,एक कंपनी आइटीबीपी व एक कंपनी सीआरपीएफ के जवानों ने मिलकर ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में विश्वास दिलाना है कि जिला पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स की टीम आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। फ्लैग मार्च के जरिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ भयमुक्त मतदान करने का संदेश दिया गया है इस दौरान सहायक पुलिस उपायुक्त अखिल कुमार, थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ विनोद कुमार, थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ संदीप कुमार, थाना आसौदा प्रबंधक सुनील कुमार, थाना सदर बहादुरगढ़ मनोज कुमार, थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ प्रबंधक महेश कुमार, थाना प्रबंधक बादली रमेश चंद, थाना सदर झज्जर प्रबंधक सुंदरपाल सहित आइटीबीपी व सीआपीएफ की कंपनी मौजूद रही।