*प्रस्तावित कलेक्टर रेट जिला की वेबसाइट पर अपलोड : डीसी*
*- आमजन से 14 अप्रैल तक मांगे सुझाव और आपत्ति*
*झज्जर, 18 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

जिला में वर्ष 2024 -25 के लिए जमीन के कलेक्टर रेट निर्धारित किए जाने हैं। कलेक्टर रेट का ड्राफ्ट झज्जर की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इन कलेक्टर रेट ड्राफ्ट पर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने आमजन से 14 अप्रैल तक आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित किए हैं।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा है कि जिला झज्जर के वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित कलैक्टर रेट जिला झज्जर की वेबसाईट Jhajjar.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। उक्त कलैक्टर रेट पर यदि कोई आमजन अपना ऐतराज / सुझाव देना चाहता है तो 14 अप्रैल तक अपने सुझाव/ऐतराज गुरूग्राम रोड स्थित उपायुक्त कार्यालय की मुख्य रजिस्ट्रेशन शाखा में दे सकते हैं। इसके बाद कोई विचार नहीं किया जाएगा।