चंडीगढ़ ब्रेकिंग

*मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल की प्रैस वार्ता*

पिछले चुनाव में हरियाणा का मत प्रतिशत देश की प्रतिशत दर से ज्यादा था

हमें इस बार भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है।

इसके लिए मीडिया का सहयोग भी चाहिए होगी।

चंडीगढ़ सेक्टर 17 में मीडिया रूम बनाया जाएगा।

लोगों यह विश्वास दिलाना है कि चुनाव कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता और पारदर्शिता से होगी।

लोगों के फोन में सी विजिल एप ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड करवाना है।

अगर कहीं कोई गड़बड़ दिखाई देती है तो एप के माध्यम से चुनाव आयोग को तुरंत सुचित कर सकते हैं। जिसके बाद चुनाव आयोग उस पर तुरंत कार्रवाई करेगा।

अगर व्यक्ति के पास कोई फोटो या वीडियो नहीं है तो उसकी शिकायत चुनाव आयोग की वेबसाइट पर की जा सकती है।

हरियाणा में कम से कम 10 लाख लोगों को सी विजिल एप डाउनलोड करना चाहिए।

29 अप्रैल को नॉटिफिकेशन होगा

नामांकन की आखरी तारिख 6 मई है

25 मई को चुनाव होगा।

चुनाव की घोषणा होने के बाद अब वोट काटने का काम नहीं होगा। जितनी एप्लिकेशन आई है उन पर ही काम होगा। नई एप्लीकेशन स्वीकार नहीं की जाएगी।

लेकिन अगर कोई नई वोट बनवाना चाहता है तो उसकी वोट बनेगी। 26 अप्रैल तक जो लोग एप्लीकेशन देंगे उनका वोट बन सकता है । उनका वोट इन चुनाव में इस्तेमाल हो सकेगा।

लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से वोट बनवा सकते हैं ।

टॉल फ्री नंबर 1950 हर जिले में उपलब्ध होगा। कंट्रोल रूम बना दिया गया है। इससे लोग वोट से जुड़ी सहायता ले सकते हैं। अगर कोई शिकायत है तो वो इस पर दर्ज करा सकते हैं।

आचार संहिता के दौरान कोई भी आधिकारिक वाहन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ घर और ऑफिस आने जाने के लिए कर सकते हैं। चुनाव प्रचार के लिए नहीं कर सकते।

इसकी मॉनिटरिंग के लिए सी विजिल
ही जरिया है। कहीं पर आधिकारिक वाहन का इस्तेमाल होता दिखाई देता है तो लोग उसकी फोटो डाल सकते हैं।

वेलफेयर स्कीम लागू नहीं हो सकती। जो पहले से चल रहें हैं वो चल सकते हैं। नया काम शुरू नहीं कर सकते हैं।

आधिकारिक मशीनरी का इस्तेमाल नहीं होगा। गेस्टहाउस का सारे दल इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन कोई राजनीतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल नहीं हो सकता।

हेलिपैड्स का भी सब इस्तेमाल कर सकते हैं।

मीडियाकर्मियों को वोट डालने के लिए प्रंबध किया गया है। जो मीडियाकर्मी अपनी ड्यूटी पर होंगे उन्हें अपना एक कार्ड बनवाना होगा। इसके बाद मीडियाकर्मी वोट डाल सकेंगे। इसके अलावा जिन सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है वो भी इस तरीके से वोट डाल सकते हैं। बैलेट से डालेंगे।

हरियाणा में 19812 पोलिंग स्टेशन हैं

1 करोड़ 99 लाख 38 हजार 2 सौ 47 वोटर हैं

85 साल की उम्र से ज्यादा के वोटर 264760

100 साल से ज्यादा उम्र के वोटर – 11028

18-19 साल की उम्र के वोटर – 365504

20-29 साल की उम्र के वोटर – 3931717

उम्मीदवार चुनाव प्रचार के ज्यादा से ज्यादा 95 लाख रुपए खर्च कर सकता है।

सभी पोलिंग स्टेशन में पीने का पानी, महिला पुरुष के लिए अलग शौचालय, व्हील चेयर के लिए रैंप इत्यादि।

हरियाणा में 6 राष्ट्रीय पार्टियां हैं। भाजपा, कांग्रेस, एनसीपी, बीएसपी, आप, कम्युनिस्ट पार्टी

2 क्षेत्रिय पार्टियां हैं इनेलो और जेजेपी

गोपाल कांडा की हलोपा को राज्य पार्टी का दर्जा नहीं मिला है।

करीब 20 हजार बूथ हैं। यहां पर ईवीएम रहेंगी। 10 प्रतिशत ईवीएम रिजर्व रहती हैं।‌

सुरक्षा के लिए केंद्र से 200 कंपनियां मांगी गईं हैं। 15 कंपनियां आ चुकी हैं। पिछली बार 95 कंपनीयां मिली थी। पिछली बार 200 से ज्यादा मांगी थी 95 मिली थी।

मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट में यह नहीं लिखा है कि आचार संहिता लगने के बाद मंत्रीमंडल में विस्तार कर सकते हैं या नहीं।

अगर अनुमति लेनी जरूरी है तो वो चुनाव आयोग से ले सकते हैं।अगर अनुमति जरुरी नहीं तो और सरकार अनुमति नहीं ले लेती तो शिकायतें आएंगी। मुझे इस विषय की ज्यादा जानकारी नहीं है। सरकार से इसको लेकर कोई कागज नहीं आया है

चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड्स का नया डेटा साझा किया, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश*

मोदी-राहुल चुनाव की घोषणा से पहले पूरा देश घूमे, PM लोकसभा की 501, कांग्रेस सांसद 358 सीटें कवर कर चुके; 228 सीटों पर एनडीए-INDIA आमने-सामने

राहुल गांधी ने कहा, “अगर भारत ‘मोहब्बत’ का देश है, तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि भाजपा नफरत फैलाती है, लेकिन इस नफरत का एक आधार तो जरूर होगा, तो इस नफरत का आधार अन्याय है। इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है।

‘देश में केवल पांच प्रतिशत लोगों को न्याय मिलता है’, राहुल गांधी बोले- उनके लिए कोर्ट, सरकार और संस्थाएं काम करतीं

मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम को I.N.D.I.A की रैली, राहुल-प्रियंका समेत 15 से ज्यादा दलों के नेता शामिल होंगे; लोकसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव की काउंटिंग की तारीख बदली, अब 4 की बजाय 2 जून को होगी

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि ‘पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां जीरो हो गई हैं और अब केरल में भी वो दिन दूर नहीं है। केरल के लोग शांति, समृद्धि और तरक्की चाहते हैं। केरल की वामपंथी सरकार घोटालों के लिए जानी जाती है। वहीं यूडीएफ भी भ्रष्ट पार्टी है

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व CM बघेल की बढ़ी मुश्किलें, महादेव ऐप सट्टा मामले में EOW ने दर्ज की FIR

तेलंगाना में बीआरएस को झटका लगा है। पार्टी के एक सांसद और एक विधायक ने आज कांग्रेस की सदस्यता ले ली। चेवेल्ला बीआरएस सांसद रंजीत रेड्डी और खैराताबाद से बीआरएस विधायक दनम नागेंद्र ने आज कांग्रेस की सदस्यता ले ली

नमाज पढ़ने को लेकर गुजरात यूनिवर्सिटी में बवाल, विदेशी छात्रों के साथ मारपीट और तोड़फ़ोड़, जांच के दिए गये आदेश

भजनलाल के मंत्री झाबर सिंह खर्रा की मुश्किलें बढ़ी, ACB कोर्ट ने आरोप तय