निर्माणाधीन मकान से सेटिंग की प्लेट चोरी के मामले में दो आरोपी काबू

बहादुरगढ़ 15 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी एमआईई के एरिया से लोहे की प्लेटें चोरी करने व चोरी की प्लेटो को खरीदने के मामले में कबाड्डी को काबू किया गया। पुलिस चौकी प्रभारी एमआईई बहादुरगढ़ सहायक उप निरीक्षक सज्जन कुमार ने बताया कि एक निर्माणाधीन मकान से लोहे की सैटरिंग प्लेटें चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अजमेर निवासी सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में शिकायत देते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ के एरिया में मैंने भवन निर्माण का कार्य शुरू किया हुआ है। जहां से 11/ 12 मार्च 2024 की रात्रि को कोई अज्ञात व्यक्ति सैटरिंग की प्लेटों को चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया।उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा अपराधी को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए उपरोक्त मामले में चोरी करने वाले आरोपी व खरीदने वाले कबाड्डी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान निखिल निवासी छपरा बिहार हाल टिकरी कला दिल्ली व छोटे उर्फ ननकु निवासी टिकरी कला दिल्ली के तौर पर की गई। वारदात में प्रयोग की गई रिक्शा व कबाडी से चार लोहे की प्लेट बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।