दहेज हत्या के मामले में एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़ 15 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के मामले में एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। जिस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी आसौदा सहायक उप निरीक्षक प्रवीण ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर गहनता से कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस आयुक्त श्री बी सतीश बालन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की मुस्तैदी से पालन करते हुए चौकी मे तैनात सहायक उपनिरीक्षक सुधीर पाल की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले के आरोपी मृतक महिला के पति को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान गोविंद निवासी आसौदा टोडरान जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।