चोट मार कर हत्या करने के मामले में एक आरोपी काबु

बहादुरगढ़ 15 मार्च  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस आयुक्त श्री बी सतीश बालन के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना बादली के एरिया में एक व्यक्ति की गंभीर चोट मार कर हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक बादली उप निरीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि आपसी पैसों के लेनदेन को लेकर गांव गुभाना निवासी की चोट मार कर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि उमेश निवासी गुभाना जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि 23 फरवरी 2024 को सुनील पुत्र देवेंद्र निवासी गुभाना ने मुझे फोन पर सूचना दी की आपका भाई हरकेश जो गुभाना से गोयला कला वाले रास्ते पर नहर की पटरी पर पड़ा हुआ है जिसके सिर में काफी छोटे लगी हुई है और वह खून से लथपथ है। जिसको इलाज के लिए राव तुला राम हॉस्पिटल जाफरपुर ले जा रहे हैं। इसके बाद मेरे भाई को अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात उप निरीक्षक जयभगवान की पुलिस टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील उर्फ नीटा निवासी गुभाना जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।