मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी काबु, आरोपी से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद
झज्जर 12 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल
पुलिस आयुक्त झज्जर श्री बी. सतीश बालन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की टीम द्वारा चोरी कि मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया । मामले की जानकारी देते हुई थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक मंजीत ने बताया की थाना की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रविंद्र निवासी धौड़ चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए हैं जो आज उसे बेचने के लिए धौड़ से झज्जर जाएगा जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही पवन कुमार की पुलिस टीम द्वारा गुड्डा मोड़ झज्जर बेरी रोड पर नाकाबंदी की गई और आने जाने वाले व्हीकलो पर निगरानी रखी गई जो कुछ समय बाद एक मोटरसाइकिल पर एक नौजवान लड़का आता दिखाई दिया जिसे पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल चालक अपनी मोटरसाइकिल को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस पार्टी ने मौके पर ही काबू करके चैक किया तो गाड़ी के आगे पीछे नंबर प्लेट नहीं मिली। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल आरोपी ने रोहतक के एरिया से चोरी की थी। पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।