मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी काबु, आरोपी से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद

मोटर साइकिल चोरी मामले का आरोपी

बहादुरगढ़ 11 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस आयुक्त झज्जर श्री बी. सतीश बालन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की टीम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया । मामले की जानकारी देते हुई चौकी एमआईई बहादुरगढ़ प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रविंद्र ने बताया कि शिवकुमार निवासी उत्तम नगर दिल्ली ने शिकायत देते हुए बताया कि मैं औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ में नौकरी करता हूं 18 फरवरी 2024 को मैंने अपनी मोटरसाइकिल कंपनी के बाहर खड़ी की थी जिसे मैं दोपहर करीब 3:00 बजे जाकर देखा तो मेरी मोटरसाइकिल वहां पर नहीं मिली।जिसको कोई नाम न पता मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए चौकी मे तैनात मुख्य सिपाही सुरेंद्र कुमार की टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान पवन निवासी उत्तर प्रदेश हाल कच्ची कॉलोनी टिकरी कलां दिल्ली के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया जहां आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।