*एचसीएस अधिकारी परमजीत चहल ने संभाला एसडीएम का पदभार*
*- शहर की व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए करेंगे गंभीरता के साथ कार्य: एसडीएम*
*बहादुरगढ़, 11 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

एचसीएस अधिकारी परमजीत चहल ने बहादुरगढ़ में एसडीएम का पदभार सोमवार को संभाल लिया। पदभार संभालने उपरांत एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का आमजन को त्वरित लाभ मिले, यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। उल्लेखनीय है कि एचसीएस अधिकारी परमजीत चहल इससे पूर्व डीएमसमी पलव के पर कार्यरत थे।
एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि बहादुरगढ़ देश की राजधानी से सटा हुआ एनसीआर क्षेत्र का बड़ा शहर है। इसे गेट वे ऑफ हरियाणा भी कहा जाता है और यह प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक शहर है। क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा फुटवियर पार्क स्थापित है। उन्होंने कहा कि उपमंडल प्रशासन शहर की व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जाएगा। इसके अलावा शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपमंडल के सभी विभाग आपस में बेहतर तालमेल से कार्य करें इसकी वह उम्मीद करते हैं। जिससे की सरकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करते हुए लाभार्थियों को उनका लाभ समय पर दिया जा सके व आमजन की समस्याओं का समय पर निदान हो।