*मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल की शिकायतों को जल्द दूर करने के निर्देश: डीसी कैप्टन शक्ति सिंह*
*- समाज कल्याण की योजनाओं का तय समय में लाभार्थियों को मिले: डीसी*
*- समाज कल्याण की योजनाओं को लागू करने में जिले का बेहतर प्रदर्शन*
*झज्जर, 11 मार्च*। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
आमजन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने सोमवार को रिव्यू मीटिंग ली। वर्चुअल माध्यम से आयोजित मीटिंग में उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह की अध्यक्षता में जिले के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। मीटिंग के उपरांत अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा आमजन के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ तय समय देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की प्रगति के मामले में जिला की रिपोर्ट बेहतर है व अधिकारी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।
डीसी ने कृषि व रेवन्यू विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द फसल वेरिफिकेशन व गिरदावरी का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर शिकायतों को भी जल्द से जल्द दूर करें क्योंकि रबी की फसल की खरीद जल्द शुरु होने वाली है। इसके अलावा बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के लाभार्थियों के वेरिफिकेशन का कार्य जल्द पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग को लाभ देने वाली इस योजना का लाभ पात्र आवेदक को ही मिले यह सुनिश्चित किया जाए। मीटिंग में एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, सीटीएम शीतल, डीआरओ प्रमोद चहल, जिला कल्याण अधिकारी श्वेता शर्मा, कृषि विशेषज्ञ डा. ईश्वर जाखड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।