रोहतक, साध्वी यौन शोषण मामले एवं पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में सुनारियां जेल में सजा काट रहे राम रहीम शाम 5 बजकर 3 मिनट पर फिर पहुँचा जेल, जेल के आसपास कड़ी सुरक्षा

रोहतक  10 मार्च  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

रोहतक, साध्वी यौन शोषण मामले एवं पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में सुनारियां जेल में सजा काट रहे राम रहीम शाम 5 बजकर 3 मिनट पर फिर पहुँचा जेल, जेल के आसपास कड़ी सुरक्षा

19 जनवरी को रामरहीम को मिली थी 50 दिन की पैरोल ।

उतर प्रदेश बागपत के बरनावा आश्रम में बिताया पेरोल का समय

राम रहीम की पैरोल को लेकर इस बार हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा था जवाब ।

राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल

1. 24 अक्टूबर 2020- बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल

2. 21 मई 2021- बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल

3. 7 फरवरी 2022- 21 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया था

4. जून 2022- 30 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया

5. अक्टूबर 2022- 40 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया राम रहीम

6. 21 जनवरी – डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती के लिए 40 दिनों की पैरोल मिली

7. 20 जुलाई 2023- 30 दिनों की पैरोल को मिली मंजूरी

8. 20 नवंबर 2023- 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आएगा
9. 19 जनवरी 2024- अब 50 दिनों के लिए किया गया रिहा