चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगढ़ 10 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल

थाना लाईनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक लाईनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि मोहम्मद नवशाद खान ने शिकायत देते हुए बताया कि पुराना पावर हाउस छिकारा चौक 32 केवी का मैनेजमेंट का काम ले रखा है हमारी साइट से बहुत सारा लोहे का स्क्वायर फोल्डिंग पाइप रेंजर व पुराना सरिया जाली का बंडल आदि चोरी हो गए हैं। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना लाईनपार बहादुरगढ़ में चोरी का आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर गहनता से कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात उप निरीक्षक जयकरण की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकितेश निवासी संत कॉलोनी बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया