फरीदाबाद – कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में गरजे भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा।
फरीदाबाद :-10 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
सांसद विजेंद्र सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर दीपेंद्र बोले पिछले 1 वर्ष में 33 पूर्व सांसद और विधायकों के अलावा मौजूदा सांसद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
कहा – बीजेपी का वजूद खिसक चुका है और लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है ।
फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित ग्राउंड में आज कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और दीपेंद्र हुड्डा के अलावा कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए जहां मंच पर बीजेपी को घूरते हुए उन्होंने कहा कि आज जनता का मोह बीजेपी से भंग हो चुका है और वह परिवर्तन के रूप में कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछले 1 वर्ष में 33 पूर्व सांसद और विधायकों के अलावा मौजूदा सांसद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं और यह क्रम लगातार जारी है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा में बीजेपी का वजूद खिसक चुका है लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है। हिसार से सांसद विजेंद्र सिंह के बीजेपी छोड़ कांग्रेस में वापसी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछले 1 वर्ष में 33 पूर्व सांसद और विधायकों के अलावा मौजूदा सांसद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं और यह क्रम लगातार जारी है और निश्चित तौर पर हरियाणा में परिवर्तन होगा जिसके चलते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में लगातार अपना प्रदर्शन कर रही है और लोग भी समझ चुके हैं की प्रदेश में विकास की पटरी से उतरने वाली भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। आज प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और लोग भी अपना मन बना चुके हैं। वही लोकसभा पर बोले दीपेंद्र सिंह हुड्डा कहा कि हम अपने लिए नारा नहीं बल्कि जनता के लिए नारा दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग अपने लिए 400 पार का नारा लगा रहे हैं पर हम बुजुर्गों को 6000 पेंशन, 300 यूनिट फ्री बिजली और युवाओं को रोजगार सहित सुविधा देने का लगा रहे हैं नारा । इस मौके पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने चुनावी घोषणा पत्र पर जानकारी देते हुए साथ में कहा कि आज कांग्रेस का परिवार बढ़ रहा है ।