सट्टा खाई वाली करता एक आरोपी काबू—-

गांजे के मामले में आरोपी –

बहादुरगढ़ 10 मार्च  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस कि टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए। एंटी नारकोटिक्स सेल झज्जर प्रभारी पुर्ण सिंह ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशानिर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए पुलिस की टीम द्वारा एक आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया गया। एंटीनारकोटिक सेल झज्जर मे तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को नंबर लगाकर सट्टा खाई वाली करते सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ के पीछे से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की मौका पर तलाशी ली गई तो आरोपी से 4280 रुपए नगद और सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीष निवासी नई बस्ती बहादुरगढ़ के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ मे मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।