नाबालिक छात्रा पर तेल छिड़क कर आग लगाने के मामले में एक आरोपी काबू

बहादुरगढ़. 08 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

शहर बहादुरगढ़ के एरिया में एक छात्रा पर तेल छिड़कर उसे आग लगाने के मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि हमें पीड़िता के भाई ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी बहन घर से रोल नंबर लाने के लिए स्कूल की बोलकर गई थी। कुछ समय बाद उसे सूचना मिली कि उसकी बहन बैंक कॉलोनी बहादुरगढ़ में आग लगने से झुलस गई है जिस सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और अपनी बहन को डायल 112 की गाड़ी की सहायता से अस्पताल ले गया रास्ते में उसकी बहन ने बताया कि कालीचरण उस पर शादी का दबाव बना रहा था। उसके मना करने पर उसने उसे आग लगा दी। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करने व आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के दिए गए दिशा निर्देशों की पालन करते हुए उपरोक्त मामले में चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को चौकी के एरिया से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की पकड़े गए आरोपी की पहचान कालिया उर्फ कालीचरण निवासी उत्तर प्रदेश हाल किराएदार बैंक कॉलोनी बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। उपरोक्त मामले में अनुसंधानकर्ता की प्राथमिक जांच में सामने आया कि 28 फरवरी 2024 को पीड़िता का जन्मदिन था जिसके लिए वह अपने दोस्तों के साथ आरोपी के पास गई थी किसी बात की कहा सुनी को लेकर दोनों में आपस में लड़ाई झगड़ा हो गया इसी लड़ाई झगड़े की रंजिश में आरोपी ने पीड़िता पर तेल छिड़क कर उसे आग लगा दी। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।